Himachal Pradesh Assembly Election-2022 Updates
हिमाचल विधान सभा चुनाव की
आज वोटिंग जारी है जोकि शाम ५ बजे तक जारी रहेगी हिमाचल प्रदेश के इस विधान सभा के
इस चुनावी रण मे 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है इस विधान सभा
चुनाव मे मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां कि है इस विधान
सभा चुनाव मे कुल 55,92,828 मतदाता है जिसमे 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला
मतदाता है
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव Live Updates…
- तीन बजे तक बिलापुर में 54.14, चंबा में 46.00, हमीरपुर में 55.60, कांगड़ा में 54.21, किन्नौर में 55.30, कुल्लू में 58.88, लाहौल स्पीति में 62.75, मंडी में 58.90, शिमला में 55.56, सिरमौर में 60.38, सोलन में 54.14 और ऊना में 58.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- दोपहर तीन बजे तक हिमाचल प्रदेश में 55.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वोट देने के मामले में सबसे आगे लाहौल स्पीति के मतदाता रहे। लाहौल स्पीति में दोपहर तीन बजे तक 62.75 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- दोपहर एक बजे तक बिलापुर में 34.05, चंबा में 28.35, हमीरपुर में 35.86, कांगड़ा में 35.50, किन्नौर में 35.00, कुल्लू में 40.33, लाहौल स्पीति में 21.95, मंडी में 41.17, शिमला में 37.30, सिरमौर में 41.89, सोलन में 37.90 और ऊना में 39.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, दोपहर एक बजे तके हिमाचल में 37.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा सिरमौर के मतदाताओं में उत्साह दिखा। यहां 41.89 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
- सुबह 11 बजे तक बिलापुर में 13.84, चंबा में 12.07, हमीरपुर में 19.40, कांगड़ा में 16.49, किन्नौर में 20.00, कुल्लू में 14.54, लाहौल स्पीति में 5.00, मंडी में 21.92, शिमला में 17.73, सिरमौर में 21.66, सोलन में 20.28 और ऊना में 19.92 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- ·
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी
मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। नड्डा ने
कहा कि सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों
में जोश है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।
- · हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोट डाला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने 5 साल अच्छा काम किया। इसलिए, हमें विश्वास है कि जनता हमें एक बार फिर से आशीर्वाद देगी ताकि डबल इंजन की सरकार वापस आए।
- कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड, शिमला मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि बदलाव का मूड है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मजबूत बहुमत होगा, वे (भाजपा) सफल नहीं होगी
- हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई
राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात
में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। केंद्र और
राज्य(हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही।
· हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
- हिमाचल प्रदेश के मंत्री और शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सुबह के ट्रेंड के मुताबिक एक बार फिर सरकार बनाएगी।
- कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य को आगे ले जाने और उसकी दशा बदलने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं है बल्कि राज्य के भविष्य के बारे में है। वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया और उनकी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में हुए उपचुनाव में सरकार को हार का सामना करना पड़ा। वह सेमीफाइनल था, यह फाइनल है। ये चुनाव भी हारेंगे। कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
-
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार ने सिराज विधानसभा क्षेत्र मे वोट डाला। सीएम ने इस दौरान जीत का भरोसा दिखाया। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि हम खुश और तनावमुक्त हैं। मंडी ने हमेशा (सीएम जयराम ठाकुर) का समर्थन किया है। लोगों ने देखा होगा कि जो विकास हुआ है और वे निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।
ममतदान के लिए बनाए गए 7881 केंद्र
चुनाव आयोग
के अनुसार, मतदान के लिए कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा जिले में
सबसे अधिक 1,625 मतदान केंद्र हैं जबकि लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम 92 हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 7,235 मतदान केंद्र और शहरी क्षेत्रों में 646 मतदान केंद्र
हैं। इसके अलावा सिद्धबाड़ी (धर्मशाला), बड़ा भंगाल (बैजनाथ) और ढिल्लों (कसौली)
में तीन सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
हिमाचल
प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र
पुलिस बल (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिनमें 6,700 कर्मचारी
और 15 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा 50
हजार सरकारी कर्मचारियों को पोल ड्यूटी पर लगाया गया है। राज्य भर में 25,000
पुलिस अधिकारी भी तैनात हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा
राहत बल (एसडीआरएफ) की टीमों में 800 कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

No comments